राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गॉर्डन सोसाइटी में रहने वाली महिलाएं और पुरुष नंदग्राम थाने पहुंचे। उन्होंने सोसाइटी में प्रतिबंधित कुत्ते पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो कुत्ता पलकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोसायटी के लोगों ने बताया कि सोमवार की रात रॉटविलर नस्ल के कुत्ते ने 55 वर्षीय संगीता त्यागी पर हमला कर दिया। इससे पूर्व एक वृद्ध और आठ वर्षीय बच्ची पर हमला कर घायल कर दिया था। विरोध करने पर कुत्ते पालक महिलाओं से अभद्रता करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस ने घायल की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोसाइटी की महिलाओं और लोगों में कुत्तों के हमले से दहशत व्याप्त है। इन्होंने अन्य कुत्ते पालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि दो कुत्ता पलकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।