मुरादनगर भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और राष्ट्र की रक्षा में उनके अद्वितीय योगदान को सम्मानित करने के लिए काइट कॉलेज में शौर्य तिरंगा यात्रा (फ्लैग मार्च) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित रहा, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और भारतीय सेना के समर्थन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम संयुक्त निदेशक डॉ.मनोज गोयल के दिशा निर्देशन में हुआ। छात्र-छात्राएं और संकाय सदस्य हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रभक्ति के जोश से गूंज उठे। 'जय हिन्द', 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' जैसे नारों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता की भावना और सेना के प्रति आभार प्रकट करना था। संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज गोयल, डॉ. अनुराग गुप्ता, एनसीसी अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन केपीएस. सिंह समेत 600 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ किया गया।