फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में 20 दिनों से धरने पर बैठे किसान, बिल्डर के सुरक्षाकर्मियों ने टेंट उखाड़ा, मचा हंगामा

वेव सिटी में 20 दिनों से धरने पर बैठे किसानों को बुधवार की रात बिल्डर के सुरक्षाकर्मियों ने हटाने का प्रयास किया। किसानों का आरोप है कि एक दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मी धरना स्थल पर पहुंचे और टेंट, तिरपाल, बोर्ड और मांगों के बैनर उखाड़कर फेंक दिए। किसानों ने विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों को मौके से खदेड़ दिया। बृहस्पतिवार की सुबह सैकड़ों किसान धरना स्थल पर पहुंचे और बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। उधर बिल्डर की महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी मौके पर फिर पहुंचे और किसानों को धरनास्थल से हटाने का प्रयास किया। किसानों ने जबरन धरना समाप्त कराने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। वहीं डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि किसानों और बिल्डर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बिल्डर के प्रतिनिधि का कहना है कि उनकी सोसायटी में धरना प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस मौके पर शांति व्यवस्था बनाने को तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों की दोपहर को वार्ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें