फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे टोल टैक्स बूथ पर धरना-प्रदर्शन, भारतीय किसान यूनियन ने की ये मांगें

अनुज कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 05:56 PM IST

मसूरी के क्षेत्रांतर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के टोल बूथ पर अपनी मागों को लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील के प्रदेश अध्यक्ष संदीप त्यागी व जिलाध्यक्ष अंकित खारी के नेतृत्व में किसानों ने डासना टोल बूथ बाधित कर हंगामा किया। टोल इन्चार्ज ने आश्वासन देकर किसानों को शान्त कराया। भारतीय किसान यूनियन सुनील के प्रदेश अध्यक्ष संदीप त्यागी का आरोप है कि टोल टैक्स बूथ पर क्षेत्रीय किसानों के साथ वाहन गुजारने पर अभद्रता,गाली-गलौज की जाती है। जिसे वे कतई स्वीकार नहीं करेंगे। किसान नेता अंकित खारी ने कहा कि जिस जमीन पर ये टोल बूथ लगाकर लोगों से टोल वसूल रहे हैं। वह जमीन किसानों की है। आसपास के किसानों को टोल मुक्त रखा जाये और किसी भी क्षेत्रीय किसान के साथ अभद्रता नहीं की जाये।भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी व क्षेत्रीय किसानों ने करीब एक घंटा टोल बूथ पर धरना-प्रदर्शन किया। बूथ से कई वाहनों को बिना टोल टैक्स दिये वहां से निकाल दिया। किसान नेताओं ने एनएच नौ के कन्ट्रोल रुम में जाकर भी हंगामा किया। इस अवसर पर टोल बूथ इन्चार्ज सचिन कुमार ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें