गाजियाबाद के लोनी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में धरने पर बैठे मीरपुर हिंदू समेत आसपास के गांव के ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी के साथ वार्ता कर 1 मार्च को महापंचायत का एलान किया है। पूर्व प्रधान मोनु त्यागी ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर कर रहे ग्रामीणों द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लेकर एवं भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व से बात करके 1 मार्च को महापंचायत करने का निर्णय लिया।