गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान के अशोक वाटिका में आयोजित होली मिलन समारोह में एक दूसरे को चंदन का टीका लगाकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सांसद अतुल गर्ग और विधायक संजीव शर्मा ने सभी को होली की बधाई दी। होली के गीतों पर लोगों ने डांस किया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी पार्षद व व्यापार मंडल के लोग शामिल हुए।