फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के अपनी रसोई रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, भगदड़ मची

गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपनी रसोई रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात कुछ लोगों ने खाना परोसने में देरी होने पर तोड़फोड़ कर दी। हमलावरों ने लाठी डंडों से रेस्टोरेंट संचालक सतीश त्यागी और स्टाफ पर हमला कर दिया। इस दौरान भोजन कर रहे कई परिवारों में भगदड़ मच गई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ टेबल और अन्य फर्नीचर पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। घटना सीसीटीवी में कैद है। करीब पांच मिनट तक रेस्टोरेंट में उत्पात मचाने के बाद आरोपी भाग गए। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा का कहना है कि रेस्तरां मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें