लूट की घटना में फरार चल रहे बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदमाश नावेद घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शातिर से लूटे गये 2 लाख 11 हजार 880 रुपये, तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, पिट्ठू बैग और बाइक बरामद हुए हैं। बीते 4 अगस्त को नावेद ने अपने साथियों के साथ शिकारपुर क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। 4 साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। शिकारपुर थाना पुलिस ने लुटेरों से लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली है।