फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: ठगों का भंडाफोड़, हेल्थ सर्विस का झांसा देकर विदेशियों से करते थे ठगी

स्वॉट टीम ने ऐसे कॉल सेंटर का खुलासा किया है जिसमें विदेशी नागरिकों को हैल्थ सर्विस देने का झांसा देकर उनका डाटा एकत्र कर विदेशी ठगों को बेच दिया जाता था। बीमार और धनाड्य विदेशियों का डाटा एकत्र करने पर इन्हें प्रति नागरिक पर 200 से 300 डॉलर मिलते थे। यूनिहेल्थ केयर सर्विसेस प्रा. लि. के नाम से फर्म रजिस्टर कराई और इसमें कॉल सेंटर संचालित था। वर्ष 2018 से संचालित इस कॉल सेंटर का संचालन मनीष मिश्रा उर्फ मोनू करता था। स्वॉट टीम ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से 25 डेस्कटॉब कम्प्युटर, 25 हैडफोन, कार, नकदी आदि बरामद किए हैं। इस गिरोह में चार युवतियां भी शामिल हैं। अब तक ये गिरोह करीब 25 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। इस गिरोह के तार यूएसए से जुड़े हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें