टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी फेस-दो के जी-2 टॉवर में दो बच्चों के लिफ्ट में फंसने का मामला सामना आया है। दोनों बच्चे मंगलवार शाम को खेलकर घर लौट रहे थे। अचनाक बीच में लिफ्ट बंद होने से दोनों बच्चे करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। निवासियों ने बच्चों की आवाज सुनकर गार्ड की मदद से बच्चों को बाहर निकाला। इस घटना से सोसाइटी में बिल्डर के प्रति निवासियों का आक्रोश है। लोगों ने बिल्डर पर कार्रवाई की मांग की है।