निरीक्षण के दौरान स्टोर रूम में नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों का सामान भरा होने से नाराजगी जताई। सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि शाम तक अवगत कराया जाए कि स्टोर में सामान क्यों रखा है। जिलाधिकारी ने कंडम हो चुके वाहनों के तत्काल नीलामी कराकर जगह खाली कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों के इंतजार करने और अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।