फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सराफा दुकान में घुसकर दिन-दहाड़े करोड़ों की लूट, सामने आया CCTV फुटेज, जांच के लिए पहुंचे कमिश्नर

लिंकरोड थानाक्षेत्र के बृज विहार स्थित मानसी ज्वेलर्स की दुकान में दो युवकों ने दिन-दहाड़े घुसकर करोड़ों की लूट को अंजाम दिया। वारदात 24 जुलाई की शाम करीब 3ः30 बजे की है। दो बाइक सवार दुकान पर पहुंचे और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान पर बैठे दुकान मालिक कृष्ण कुमार वर्मा के बेटे शुभम को कमर पर लगी पिस्टल दिखाई। इसके बाद उनसे हाथापाई भी की। डरा-धमकाकर वहां रखे सोने चांदी के जेवरात व नकदी दो बैग में भरी और भाग निकले। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वहीं वारदात के बाद सराफा कारोबारी की दुकान पर कमिश्नर जे रविन्द्र गौड़ पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें