बाजारों में क्रिसमस की रौनक दिखने लगी है। वसुंधरा सेक्टर-15 16 चौक के पास लगे बाजार में क्रिस्टम ट्री 30 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक के उपलब्ध है। वहीं, सजावट के सामान भी 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के उपलब्ध है। वहीं, बच्चों की संता ड्रेस भी 200 रुपये से लेकर 700 रुपये तक की मिल रही है। दुकानदार जितेंद्र ने बताया कि इस बार बाजार थोड़ा मंदा है, क्योंकि बच्चों की स्कूल की छुटी है ऑनलाइन क्लासेज चल रही है तो बच्चों संता ड्रेस की खरीदारी नहीं कर रहे है। लेकिन फिर भी पिछले साल के मुकाबले इस बार व्यापार ठीक है अभी एक हफ्ते और तो देखते हैं व्यापार बढ़ने की उम्मीद है।