फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद के कालकागढ़ी चौक पर कैडेट्स ने चलाया जागरूकता अभियान, यातायात नियमों की दी जानकारी

आकाश दुबे Updated Thu, 09 Jan 2025 01:26 PM IST

गाजियाबाद के कालकागढ़ी चौक पर बृहस्पतिवार को श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को गुलाब के फूल देकर जागरूक किया। गाड़ी में बिना सीट बेल्ट लगाए चलाने वाले चालकों को भी नियमों के प्रति जागरूक किया और हमेशा सीट बेल्ट लगाने के लिए शपथ दिलाई। स्कूल के प्रधानाचार्य गोविंद कुमार ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट ना लगाने की वजह से सड़क दुर्घटना में रोज हजारों लोग मारे जाते है। इस अभियान के दौरान कुछ दो पहिया वाहन चालकों के पास हेलमेट तो था लेकिन उन्होंने लगाया हुआ नहीं था ऐसे में कैडेट्स ने उन्हें अपने हाथों से हेलमेट पहनाया। नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी उनको गुलाब का फूल देकर जागरूक किया और चालक ने भी कहा कि वह हमेशा यातायात के नियमों का पालन करेगा और दूसरे साथियों को भी जागरूक करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें