फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: उत्तराखंडी कौतिक के लिए भूमि पूजन संपन्न, 1 नवंबर को सजेगा सांस्कृतिक मेला

वैशाली सेक्टर-3एफ स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति की ओर से आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले 'उत्तराखंडी कौतिक 2026' के लिए भूमि पूजन किया गया। सुबह 10 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता और निर्विघ्न आयोजन की कामना की। कौतिक में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। इस दौरान उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक और सांस्कृतिक कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों, हस्तशिल्प और ऑर्गेनिक उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आयोजन के माध्यम से लोगों को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, खानपान और पारंपरिक कला से रूबरू कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें