फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2025: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने गंग नहर घाट और कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, दिया ये निर्देश

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी ने बुधवार को कांवड़ मार्ग गंग नहर पटरी, दिल्ली-मेरठ मार्ग व गंग नहर घाट का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस, प्रशासन को गंग नहर में बेरिकेटिंग सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी ने कांवड़ मेले को ध्यान में रखते दिल्ली मेरठ मार्ग, गंग नहर की पटरी कांवड़ मार्ग व गंग नहर घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने गंग नहर पर स्नान करने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि गंग नहर में स्थाई बेरिकेटिंग लगवाने के लिए जिला अधिकारी गाजियाबाद को पत्र लिखे जिससे कांवड़ मेले के दौरान किसी श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना न घट सके। उन्होंने मुरादनगर गंग नहर पटरी पर गाजियाबाद की सीमा तक, दिल्ली मेरठ मार्ग कादराबाद तक व पाइप लाइन मार्ग का भी निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर जो भी खामिया पाई जायेंगी उन सभी खामियां कांवड़ मेले से पहले ठीक करा दिया जायेगा। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि गंग नहर घाट व उसके आसपास सीसीटीवी लगाये जाये। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें