बीपी चेक कराने आई युवती हाथ में चाकू लेकर डॉक्टर को मारने दौड़ पड़ी। इसके बाद डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ गई। इमरजेंसी में मौजूद सुरक्षा कर्मी ने किसी तरह उसे शांत कराया सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 15 से 20 मिनट तक चले हंगामा के दौरान इमरजेंसी में अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार का कहना है कि लड़की के हमले में कोई स्टाफ घायल नहीं हुआ है लेकिन जांच के बाद प्राथमिक तौर पर जानकारी मिली है कि वह अर्ध विक्षिप्त है।