फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल के वीर शहीद को नमन: मोहना में सजी जिला स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप, वाईएमसीए बनी विजेता

फरीदाबाद: कारगिल युद्ध के वीर शहीद वीरेंद्र कुमार की शौर्यगाथा आज भी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। उनकी स्मृति में संचालित शहीद वीरेंद्र कबड्डी अकादमी की ओर से मोहना में जिला स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की 15 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद वाईएमसीए की टीम ने प्रथम और शहीद वीरेंद्र कबड्डी अकादमी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अब दोनों टीमें अगस्त में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें