फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, कई चौराहों और मार्गों पर भरा पानी

फरीदाबाद में मंगलवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोल दी। करीब दोपहर एक बजे तक रुक-रुककर हुई बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर पानी जमा हो गया। नीलम-अजरोंदा चौक, एनएचपीसी चौक, अजरोंदा, झाड़सेंतली, सिकरी, बल्लभगढ़ बस स्टैंड, सोहना टी-प्वाइंट, सेक्टर-12 मोड़ और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बाटा के पास हनुमान मंदिर के सामने जलभराव रहा। कई स्थानों पर सड़क के किनारे और मुख्य लेन में पानी जमा होने से वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें