फरीदाबाद सरूरपुर स्थित हंसा कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक मकान में ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान को चुरा लिया। परिवार बिहार का रहने वाला है। सभी किसी काम से गांव में गए हुए थे। उसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया।