फरीदाबाद जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले से चयनित छात्र 19 जनवरी से राजस्थान के लिए पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे। इस भ्रमण के लिए जिले से कुल आठ छात्रों का चयन किया गया है, जिनमें अलग-अलग विद्यालयों के छात्र शामिल हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कक्षा की पढ़ाई से बाहर निकलकर व्यावहारिक और प्रायोगिक ज्ञान देना है। राजस्थान में छात्र वैज्ञानिक और शैक्षणिक महत्व के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे।