फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में CUET परीक्षा में तकनीकी खामी, छात्रों को हुई परेशानी

फरीदाबाद जिले में शनिवार को आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) की परीक्षा में तकनीकी खामी के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर की दिक्कत की वजह से परीक्षा का समय एक घंटे आगे बढ़ा दिया, जिसके कारण अभ्यर्थियों को चिलचिलाती धूप में बाहर खड़े होना पड़ा। इस घटना से परीक्षा केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थी और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित किया गया। इसके बाद दूसरी शिफ्ट का पेपर 3 से 5 पांच बजे तक आयोजित किया जाना था, लेकिन सर्वर की दिक्कत के कारण परीक्षा का समय बदलकर 4 से 6 बजे कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें