फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद की सड़कों पर जल्द रोशन होंगी स्ट्रीट लाइटें

शहर की प्रमुख सड़कों पर जल्द ही अंधेरा छंटेगा और रात के समय सफर अधिक सुरक्षित व सुगम होगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए योजना तैयार की है। योजना के तहत सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी टाउन पार्क, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सेक्टर-2, 56ए, 61, 62, 63, 64 और 65 को जोड़ने वाली डिवाइडिंग सड़कों की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। इसके तहत खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, बिजली आपूर्ति प्रणाली को मजबूत करने और जरूरत के अनुसार नई एलईडी लाइटें लगाने सहित कई तकनीकी कार्य किए जाएंगे। एचएसवीपी ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें