फरीदाबाद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिले में विधानसभा क्षेत्रवार डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। पृथला विधानसभा क्षेत्र में 82.41 प्रतिशत, बड़खल में 76.47 प्रतिशत, तिगांव में 75.34 प्रतिशत, एनआईटी फरीदाबाद में 73.01 प्रतिशत, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 64.21 प्रतिशत और बल्लभगढ़ में 63.33 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।