निगम मुख्यालय में चल रही सदन की पहली बैठक में गर्मा गर्मी का माहौल देखने को मिल रहा है। कुछ देर पहले बड़खल विधानसभा से विधायक दिनेश अदलखा अपनी विधानसभा के पार्षदों के साथ मुख्यालय से बाहर निकल गए हैं बताया जा रहा है कि वह भाजपा मुख्यालय गए हैं। वहीं अभी दोपहर करीब 1:30 बजे बल्लमगढ़ विधानसभा के विधायक मूल चंद शर्मा अपनी विधानसभा के निगम निगम पार्षदों को लेकर निगम मुख्यालय से बाहर निकल गए हैं। वहीं सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई गहमा गहमी नहीं है, कुछ देर में वह वापस आएंगे। लेकिन कयास जताए जा रहे हैं कि डिप्टी सीनियर मेयर और डिप्टी मेयर की सीट को लेकर सभी अपने पक्ष के पार्षदों का बल दिखा रहे हैं। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अभी अंदर निगम मुख्यालय में मौजूद है। वहीं जानकारी ये भी है कि बीजेपी कार्यालय नहीं गए है। किसी होटल में मीटिंग कर रहे हैं।