फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में सुविधाओं के अभाव से खिलाड़ी परेशान, खिलाड़ी बोले नहीं मिल रहे खेल उपकरण

अनुज कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 11:28 AM IST

शहर के नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। खेल संसाधनों (खेल का सामान) की कमी की वजह से कई खेलों के खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों का आरोप है कि सरकार की ओर से विभाग में खेलों के उपकरण तो उपलब्ध कराए गए हैं लेेकिन वह बाहर नहीं निकाले जातेे हैं। साथ ही खिलाड़ियों को अपनी फुटबॉल, बॉलीबॉल, पैड, बैट और कराटे के लिए दस्तानें व सुरक्षा के लिए हेलमेट, पैड्स, और अन्य सुरक्षा सामग्री खुद लानेे पड़तेे हैं। इन सभी समस्याओं से खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जिम्नास्टिक जैसे खेल के कई वर्ष से कोई भी उपकरण नहीं आए हैं। इसी तरह राज्य स्तरीय व नेशनल खेल प्रतियोगिता में जो भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट मनी भी कई महीनों से नहीं मिल रही है। 1. सागर शर्मा, कबड्डी खिलाड़ी- खिलाड़ियों को खेल उपकरण नहीं मिल रहेे हैं। खुद के ही सामान लाकर अभ्यास करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उनकी तैयारी पर असर पड़ रहा है। कोच भी कई दिनों तक नहीं आते हैं। साथ ही नेशनल व स्टेट लेवल के टूनामेंट का आयोजन नहीं हुआ है। 2. मनीष, फुटबॉल खिलाड़ी- मैदान में फुटबॉल व अन्य खिलाड़ियों के लिए रात के समय रोशनी की कमी हो जाती है। रात में खेलने के लिए मैदान में उचित रोशनी का प्रबंध नहीं है। बीच में एक हाईमास्ट लाइट की मांग की है। इसके अलावा मैदान में पानी भरा रहता है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए कई महीनों से डाइट मनी भी नहीं मिल रही है। खेल विभाग की ओर से खेल सामान के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इससे कबड्डी मैट व अन्य सामानों को खरीदा जाएगा। 13 नए कोच की भी नियुक्ति कर दी गई है। अब जल्द ही खिलाड़ियों को पूरे उपकरणों के साथ ट्रेनिंग दी जाएगी। मैदान में सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक नए कोंच को रहने के निर्देश दिये गए हैं। साथ ही जल्द ही सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा।- अनिल सैनी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी पलवल, पलवल से निशांत पटेल की रिपोर्ट...

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें