फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फरीदाबाद में अस्पताल में केबिन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में फोन करके धमकी देने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। बता दें कि 03 नवंबर को एक व्यक्ति ने सर्वोदय अस्पताल सेक्टर 8 में कॉल करके एक डॉक्टर का फोन नवंबर मांगा था, कॉल अटेंडर के द्वार नंबर नहीं देने पर उसने अस्पताल में कैबिन को बम से उड़ाने व हाथ पैर काटने की धमकी देकर अपने आपको लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने का मामला सामने आने पर थाना सेक्टर-8 में अभियोग पंजिकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखता पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल IPS, के दिशानिर्देश व पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद की मार्गदर्शन में अपराध शाखा सेक्टर-30, उंचा गांव व सेक्टर-85 की एक संयुक्त टीम तैयार की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम द्वारा 06 नवंबर को आरोपी गिरफ्तार किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान अमन यादव, एसीपी अपराध ने बताया कि 03 नवंबर को सर्वोदय अस्पताल सेक्टर 8 में कॉल करके धमकी देने के मामले में अपराध शाखा की टीम द्वारा आरोपी अंकित (27) को 06 नवंबर को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गांव बीरो जिला कैमूर भबुआ बिहार का रहने वाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें