फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद एसजीएम नगर स्वास्थ्य केंद्र बदहाल, परिसर में कूड़ा और आवारा पशुओं से मरीज परेशान

फरीदाबाद एसजीएम नगर स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए समस्या बन गई है। केंद्र परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, जिसकी वजह से बदबू और गंदगी फैल रही है। लावारिस पशुओं ने भी यहां डेरा जमा लिया है। कूड़े की मौजूदगी के कारण पशु पूरे परिसर में घूमते रहते हैं, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द सफाई करवाई जाए और आवारा पशुओं को हटाकर स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें