दिल्ली स्थित जीव दया फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल स्थित टीबी कार्यालय में वर्ष 2025 के मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (एमडीआर) टीबी मरीजों को एक महीने की दवाइयां वितरित की गईं। इस पहल से टीबी से जूझ रहे मरीजों को समय पर इलाज जारी रखने में बड़ी राहत मिली है। दवाइयों का वितरण डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरजिंदर सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश श्योकंद, ड्रग रेजिस्टेंट टीबी/एचआईवी समन्वयक सुभाष गहलोत तथा जीव दया फाउंडेशन की ओर से रेनू, धर्मवीर और परवीन द्वारा किया गया। सभी ने मिलकर मरीजों को दवाइयां देकर उनका हौसला बढ़ाया और इलाज नियमित रूप से जारी रखने की अपील की।