फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: हरियाणा सरकार की बड़ी राहत: अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगी जमाबंदी, इंतकाल और बिक्री विलेख की प्रतियां

हरियाणा सरकार ने राजस्व सेवाओं को ऑनलाइन करते हुए नागरिकों को बड़ी राहत दी है। अब जिले के लोग घर बैठे ही जमाबंदी, इंतकाल (म्यूटेशन), फर्द बदर और पंजीकृत बिक्री विलेख (सेल डीड) की प्रमाणित प्रतियां ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए राजस्व विभाग ने रेवेन्यू हरियाणा पोर्टल पर नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। नई व्यवस्था के तहत आवेदक पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन कर सकेंगे। जिला, तहसील और गांव का चयन करने के बाद संबंधित दस्तावेज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। प्रत्येक आवेदन के साथ एक यूनिक ट्रैकिंग आईडी जारी होगी, जिससे आवेदक अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेगा। आवेदन संबंधित पटवारी और राजस्व अधिकारी के पास ऑनलाइन सत्यापन के लिए जाएगा। स्वीकृति मिलने और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद डिजिटल रूप से प्रमाणित दस्तावेज आवेदक के डैशबोर्ड पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें