फरीदाबाद में सेक्टर 12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित औद्योगिक प्रदर्शनी में पहुंचे फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत शर्मा से खास बातचीत। उन्होंने बताया कि जिले में कई ऐसी कंपनियां हैं, जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं है, ऐसे में इसके माध्यम से लोगों को वह पता चल पाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ईरान और इजराइल के युद्ध के बीच सीजफायर लगने से अब स्थिति बेहतर होने लगी है। कच्चे माल के दाम धीरे-धीरे नीचे आ रहे हैं और गैस की किल्लत भी कम हो रही है।