अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते जिले में लोहे के दाम 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इसके अलावा रबड़ जैसे अन्य कच्चे माल की कीमते लगभग दोगुनी हो गई हैं। जिले के कई प्रमुख औद्योगिक संगठनों का मानना है कि इससे एसी, फ्रीज और तमाम ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों का उत्पादन कई गुना कम हुआ है। बता दें कि फरीदाबाद में सुई से लेकर एयरक्राफ्ट तक के पार्ट्स बनाए जाते हैं, इनमें लोहे का मुख्य उपयोग होता है।