पुलिस ने उद्योगपतियों को विदेश में बैठे गैंगस्टरों के नाम पर धमकी दिलवाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में तैनात सब-इंस्पेक्टर सिकंदर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिकंदर फरीदाबाद के मोटूका नगला छायंसा गांव का निवासी है और आईबी में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था।