सूरजकुंड मेला भारत के सबसे बड़े हस्तशिल्प मेलों में से एक है, जो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित सूरजकुंड में आयोजित किया जाता है। सोमवार को इस मेले में लोगों की भीड़ दिखी। लोग नृत्य कर झूम रहे हैं और जमकर मेले में खरीदारी कर रहे। मेले में विलुप्त होती हुई मुखौटा कला को कलाकार ने प्रस्तुत किया। इस दौरान लोग कलाकार के साथ सेल्फी लेते हुए दिखे। बता दें कि किसी जमाने में इस कला का बहुत नाम था।