यमुना का पानी साफ करने व खेती को दोबारा जीवित करने के साथ साथ अब 23 सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट को दोबारा जीवित करेगा एसटीपी का पानी, टैंकर से पानी डालने में लापरवाही के चलते बार बार ग्रीन बेल्ट के खराब होने की समस्या होगी खत्म, करीब 4.30 करोड़ रुपये की लागत से मिर्जापुर स्थित 80 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से 23 एमएलडी टर्शियरी ट्रीटेड वाटर (टीटीडब्ल्यू) सेक्टर-37 से सेक्टर-59 के बीच विकसित हरित पट्टी तक पहुंचाने की योजना पर काम करेगा, परियोजना के तहत पाइपलाइन, भूमिगत जलाशय, पंपिंग सिस्टम और हाइड्रेंट स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना से पार्कों और ग्रीन बेल्ट की सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।