फरीदाबाद जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का शुक्रवार को अंतिम दिन है। जिले में मतदाता सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसारए बृहस्पतिवार सुबह तक जिले के 18,89,793 मतदाताओं में से केवल 1,740 मतदाताओं का सत्यापन शेष है। इस तरह जिले में 99.91 फीसदी सत्यापन पूरा हो चुका है। एनआईटी और बड़खल विधानसभा क्षेत्रों में 100 फीसदी मतदाता सत्यापन का लक्ष्य हासिल कर लिया है। जिले में 5 लाख 13 हजार मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम अंतिम सूची में कटने के आसार हैं।