फरीदाबाद में एसीपी सराय राजेश कुमार लोहान की थार से स्टंट करते हुए कुछ युवकों ने नंगला एन्क्लेव पार्ट टू के प्रापर्टी डीलर मनोज को कुचलकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने एसीपी के बेटे समेत चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ऊषा सिंह ने कहा कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में तथ्य स्पष्ट होने के बाद गिरफ्तारी होगी। पुलिस अभी आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं कर रही है। थार कार को पुलिस ने जब्त किया है। घटना रविवार देर रात एक बजे सेंट्रल थाना इलाके में सेक्टर-13 कट के पास हुई। युवक को रौंदने के बाद आरोपी थार सवार वहां से भाग गए।