फरीदाबाद के धौज स्थित अल फलहा यूनिवर्सिटी में आज सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी जारी है। इस गंभीर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह भी सुबह-सुबह यूनिवर्सिटी पहुंचे। यह रेड कब तक चलेगी, इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन अधिकारियों की मौजूदगी से मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, फरीदाबाद के खंदावली गांव में भी पुलिस द्वारा एक बड़े सर्च अभियान के चलाए जाने की खबर है। सूत्रों के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों से पुलिस की टीमें पूरे गांव में तलाशी अभियान चला रही हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही हैं।