फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: अयोध्या की तर्ज पर संवरेंगी बड़खल झील, 30 करोड़ की योजना

दीपक महाजन Updated Wed, 06 Aug 2025 05:05 PM IST

फरीदाबाद की प्रसिद्ध बड़खल झील को फिर से जीवंत किया जाएगा। अयोध्या का कालाकल्प कर चुकी एजेंसी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से झील क्षेत्र में सड़क, लिफ्ट, फुटओवर ब्रिज, फर्श, लाइटिंग, जीना और सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। झील से जलकुंभी हटाकर पानी को साफ किया जाएगा और पर्यावरण अनुकूलता के लिए दोनों किनारों पर पेड़ लगाए जाएंगे। झील में छोड़ी गई मछलियां इसकी सुंदरता में इजाफा करेंगी। अधिकारियों के अनुसार, झील को दोबारा पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। कुछ साल पहले यहां हर रविवार को मेला लगता था, जिसे फिर से शुरू करने की योजना है। राम मंदिर सहित अयोध्या के विकास में काम कर चुकी एजेंसी के अनुभव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को उम्मीद है कि बड़खल झील भी प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल बनेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें