फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में फैमिली आईडी सत्यापन अभियान शुरू, 14673 सिंगल सदस्य परिवारों की होगी घर-घर जांच

फरीदाबाद में फैमिली आईडी के रिकॉर्ड को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सिंगल सदस्य परिवारों के सत्यापन का अभियान शुरू किया है। जिले में ऐसे 14,673 परिवारों की पहचान की गई है, जिनकी फैमिली आईडी में केवल एक सदस्य दर्ज है। इन सभी परिवारों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 6 लाख 26 हजार 587 फैमिली आईडी पंजीकृत हैं, जिनमें 24 लाख 70 हजार 349 सदस्य दर्ज हैं। सत्यापन अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए जिले को आठ जोन में विभाजित किया गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद शहरी क्षेत्र में 5 लाख 23 हजार 973, बल्लभगढ़ में 43 हजार 53, फरीदाबाद ग्रामीण में 31 हजार 11 और तिगांव में 24 हजार 545 फैमिली आईडी दर्ज हैं। इन सभी क्षेत्रों में विभागीय टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर पहुंचकर जांच करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें