फरीदाबाद जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित वार मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज उपस्थित रहे। एसडीएम मयंक भारद्वाज ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर पुलिस टुकड़ी द्वारा मातमी धुन के साथ राइफल झुकाकर सलामी दी। इसके उपरांत दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।