फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद नगर में क्राइम ब्रांच की छापेमारी, अवैध देसी कट्टा बरामद

बल्लभगढ़ के आजाद नगर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की शिकायतों के आधार पर क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने स्थानीय सिटी थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त मकान से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। शिकायतों की पुष्टि के लिए क्राइम ब्रांच और सिटी थाना पुलिस की टीम शुक्रवार को संबंधित घर पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। हालांकि प्रारंभिक जांच में मौके से अवैध शराब बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हथियार मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने बरामद कट्टे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार किसका है और उसे किस उद्देश्य से रखा गया था। पुलिस संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है तथा अवैध शराब की शिकायतों के संबंध में भी जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें