फरीदाबाद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के पीछे यातायात नियमों की अनदेखी एक बड़ी वजह बनती जा रही है। खासकर जल्दबाजी में वाहन चालकों द्वारा विपरीत दिशा में गाड़ी चलाना न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन रहा है। बीके चौक का वीडियो दिखाता है कि बड़ी संख्या में बाइक सवार बिना हेलमेट चौराहे पर विपरीत दिशा में जा रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि लोगों में प्रशासन का डर कम है।