फरीदाबाद में पुलिस शहीदी दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रमों के तहत विद्यार्थियों को पुलिस जवानों के शौर्य और बलिदान के प्रति जागरूक किया गया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में लघु फिल्म दिखाई गई। वहीं, हरियाणा पुलिस के पाइप बैंड ने विभिन्न स्थानों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।