फरीदाबाद।जिले में बुधवार को एसजीएफआई की अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के लिए योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेक्टर-16 स्थित संत निरंकारी पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी योग कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।