फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में छोटी चौपाल पर कलाकारों ने रागिनी और कच्ची घोड़ी का प्रस्तुतीकरण किया। रंग-बिरंगे परिधान और नाटकीय अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा और मेले में उत्सव का माहौल बना दिया। मुख्य चौपाल पर रिपब्लिक ऑफ इराक के कलाकार भी प्रस्तुति देते दिखे।