फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में बंचारी के कलाकारों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दिल्ली एनसीआर के लोगों ने खूब सराहा। मुख्य चौपाल पर उत्तराखंड के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं आर्ट गैलरी में पेंटिंग प्रतियोगिता में 27 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।