फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने की घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया। रविवार को पर्यटन निदेशक पार्थ गुप्ता और डीसी आयुष सिन्हा ने मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।