फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशपाल आर्य ने ऋषिकेश में जनसभा को किया संबोधित, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

ऋषिकेश-बापूग्राम धरना स्थल पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की,विपक्ष ने वन क्षेत्रों में बसे गांवों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा गया कि बापूग्राम, बिंदोकता, बांगा चौवन, मालदनचौड़, सुंदरखाल, पुछड़ी, पिंडर घाटी और बागजाला जैसे गांव करीब 75 वर्षों से बसे हैं, लेकिन आज वहां भय का माहौल है। विपक्ष ने न्यायालय का सम्मान जताते हुए सरकार से प्रभावित लोगों के अधिकारों की रक्षा की मांग की। विपक्ष ने घोषणा की कि 9 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में यह मुद्दा पूरी मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व शिक्षा की बदहाली और आपदा प्रभावित क्षेत्रों की अनदेखी को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखे सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें