अंकित भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा होने के बाद भी विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी की चुप्पी के विरोध में यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास का घेराव के दौरान बैरिकेडिंग के समक्ष विधानसभा अध्यक्ष बनकर नाट्य रूपांतरण करते हुए उनसे सवाल का जवाब मांगकर प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला अन्य कार्यकर्ता। महिलाएं यमुना कॉलोनी पहुंची। यहां पुलिस ने गेट पर ही महिलाओं को बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। कांग्रेसियों ने इस पर हंगामा शुरू कर दिया सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पुलिस के विरोध के बावजूद बैरिकेडिंग पर ऊपर चढ़कर दूसरी तरफ कूद गई।